back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भर्ती परीक्षाएं स्थगित होने से आयोग का परीक्षा कैलेंडर गड़बड़ाया

प्रयागराज, 04 मई (हि.स)। कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक यूपीपीएससी तीन परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। यही स्थिति रही तो पीसीएस 2021 प्री परीक्षा भी टलनी लगभग तय है। स्थगित परीक्षाएं कराने के लिए अब नए सिरे से कवायद करनी होगी। इसके लिए कैलेंडर में नई तारीख तय करके युद्ध स्तर पर काम करना पड़ेगा। तभी आगामी प्रस्तावित परीक्षाएं पूरी हो पाएंगी। उल्लेखनीय है कि आयोग के परीक्षा कैलेंडर में 2021 में 16 परीक्षाएं प्रस्तावित रही हैं। मार्च महीने तक प्रस्तावित तीन परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। लेकिन, कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण अप्रैल व मई में प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। मई माह की दो परीक्षाएं स्थगित होने से पीसीएस 2021 के टलने के आसार नजर आने लगे हैं। 13 जून को प्रस्तावित इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग लगातार अभ्यर्थी कर रहे हैं। इस भर्ती में सात लाख के करीब आवेदन हुए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण शारीरिक दूरी मानक का पालन करते हुए परीक्षा कराना सम्भव नहीं है। इसीलिए परीक्षा स्थगित करने की मांग हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...