back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने दो इनामी समेत चार बदमाशों को पकड़ा

– दूसरे राज्य से शराब लाकर मिलावट करके करीबियों को बेचते थे लखनऊ, 03 मार्च (हि.स.)। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने दो इनामी बदमाश समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर अवैध शराब से सम्बन्धित फर्जी 332 कूट रचित रैपर, 50 ढक्कन, 200 खाली शीशी आदि बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त आजाद नगर के संजय गांधी मार्ग निवासी अनिल वर्मा, अम्बेडकरनगर निवासी मंगलेश, लखनऊ के बंथरा निवासी पिंटू शुक्ला उर्फ अरविन्द शुक्ला और रायबरेली निवासी ऋषि जायसवाल शातिर अपराधी है। दो बदमाश अनिल, मंगलेश के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि वह लोग गैर जनपद हरियाणा, हिमांचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों से शराब लाते है। इसके शराब में मिश्रण, रैपर को लगाकर अपने जानने वालों को देते हैं, जहां से अपमिश्रित शराब बेची जाती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है तथा इस गिरोह में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories