back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पोलिंग बूथ में उत्पात मचाने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

चित्रकूट, 24 अप्रैल (हि.स.)। जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर उपद्रव मचाने वाले दो और आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने 21 अधफटे बैलेट पेपर के साथ दबोचा है। ज्ञात है कि 19 अप्रैल को राजापुर थाना क्षेत्र के कनकोटा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी जगदीश शुक्ला व प्रधान प्रत्याशी अजय पाण्डेय के सहयोगियों के बीच जमकर लाठी-डण्डे चले थे। इस विवाद में मतपेटिका में पानी डालकर नाले में फेंक दिया गया था। राजापुर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह की अगुवाई में इस मामले में मारपीट व घायल पहलवान (59) पुत्र रामकेवल पाण्डेय निवासी कनकोटा की इलाज दौरान प्रयागराज में 23 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। घटना को हत्या में तरमीम कर थानाध्यक्ष अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। शनिवार को पुलिस टीम ने लालमणि पुत्र श्यामसुन्दर व घनश्याम पाण्डेय पुत्र रामसूरत के कब्जे से क्रमशः 11 व 10 अधफटे बैलेट पेपर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। टीम में थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह, सिपाही लाल यादव व बब्बू राजा शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵