back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ से पीएम मोदी फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जयंत चौधरी के साथ पश्चिमी यूपी की पांच सीटों पर साधेंगे निशाना

Loksabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से 31 मार्च को चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। मेरठ में जनसभा से प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे।

मेरठ, (हि.स.)। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही प्रबुद्ध जन सम्मेलनों के जरिए चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से 31 मार्च को चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। मेरठ में जनसभा से प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे।

मोदी के चुनाव प्रचार की शुरूआत मेरठ में 31 मार्च को चुनावी रैली से होगी

भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की शुरूआत मेरठ में 31 मार्च को चुनावी रैली से होगी। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के फार्म हाउस में प्रधानमंत्री अपनी रैली से पांच लोकसभा क्षेत्रों को साधेंगे। इस रैली में मेरठ-हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत और कैराना लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में दो लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

रैली के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल को रैली का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। रैली के लिए जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। इसके लिए 1680 वर्ग फुट का विशाल मंच बनाया जा रहा है। मंच की ऊंचाई सात फुट होगी। रैली के लिए 10 हजार वर्ग मीटर जगह को जर्मन हैंडर टेंट से कवर किया जा रहा है। वीवीआईपी और वीआईपी गेट अलग होंगे। रैली को देखते हुए रैपिड रेल का निर्माण कार्य बंद रहेगा। रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपीजी के अधिकारी भी रैली स्थल का दौरा कर चुके हैं।

इनको बनाया गया है उम्मीदवार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने अरुण गोविल, बागपत से रालोद-भाजपा गठबंधन के डॉ. राजकुमार सांगवान, कैराना से भाजपा के प्रदीप चौधरी, मुजफ्फरनगर लोकसभा से भाजपा के डॉ. संजीव बालियान और बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद-भाजपा के चंदन चौहान उम्मीदवार बनाए गए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...