back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनकल्याणकारी नीतियों-विकास के दम पर फिर से कमल खिलाएंगे: दिनेश शर्मा

-अखिलेश-जयंत के साथ पर दिनेश शर्मा बोले, पहले की तरह ये जोड़ी भी होगी फेल आगरा, 20 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में चार साल के भीतर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। इन्हीं के दम पर प्रदेश में पार्टी ‘अबकी बार, पिछला रिकॉर्ड पार’ कर कमल खिलाएगी और सरकार बनाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा। वह शनिवार को जिला योजना की बैठक में शिरकत करने सर्किट हाउस आए थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्दर पिछले चार साल में बेरोजगारी दर कम हुई है, हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। बेरोजगारी दर 4.1 रह गई है, जोकि 2017 में 17.4 थी। उपमुख्यमंत्री ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा यह सस्ता है। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय की जाती हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के अंदर पिछले चार साल में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं, अनेक जनहित कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिनका लाभार्थियों को समय से लाभ मिल रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की साझा किसान महापंचायत पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भी दो लड़के (अखिलेश व राहुल गांधी) साथ आए थे, उनकी जोड़ी फेल हो गई। फिर बहनजी के साथ भी फ्लॉप रहे। अब ये जोड़ी भी बुरी तरह फेल होगी। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकांत/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵