back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजियाबाद और नोएडा के लोगों को हुई पानी की किल्लत, जानिए क्या है वजह?

गंगाजल प्‍लांट के निदेशक उमेश शुक्ला ने कहा कि 100 क्यूसेक प्लांट से नोएडा को 80 क्यूसेक, इंदिरापुरम को 15 क्यूसेक और सिद्धार्थ विहार में पांच क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद और गौतम बुद्धनगर के नोएडा समेत कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्‍लत का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में फिलहाल पानी की सप्‍लाई प्रभावित है। हालांकि, नगर निगम और इससे संबंधित विभाग ने इलाकों में पानी की सप्‍लाई की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था का पूरा इंतमाम कर दिया है।

सिद्धार्थ विहार स्थित 100 क्यूसेक का गंगाजल प्लांट किया गया बंद

बता दें कि गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित 100 क्यूसेक का गंगाजल प्लांट बंद किया गया है, क्योंकि मुख्य पाइपलाइन में तकनीकी खराबी दूर करने और वाल्व बदलने का काम किया जा रहा है। इस कारण इन इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है। गंगाजल प्लांट के ऑफिशियल ने नोएडा अथॉरिटी, जीडीए और आवास विकास परिषद को सप्लाई बाधित होने के बारे में जानकारी दे दी है।

पाइपलाइन में आई थी टेक्निकल कमी

गंगाजल प्‍लांट के निदेशक उमेश शुक्ला ने कहा कि 100 क्यूसेक प्लांट से नोएडा को 80 क्यूसेक, इंदिरापुरम को 15 क्यूसेक और सिद्धार्थ विहार में पांच क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है। पिछले दिनों से मुख्य पाइपलाइन में टेक्निकल कमी आ गयी थी। पाइपलाइन को ठीक करने के लिए इसका वाल्व बदलने का काम किया जा रहा है। इसमें तकनीकी टीम को दो से तीन का समय लग सकता है, क्योंकि काम अभी जारी है। इस संबंध में नगर निगम और गाजियाबाद और नोएडा प्राधिकरण ने पानी की आपूर्ति के लिए पानी के टैंकरों का इंतजाम कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...