back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा जिलाध्यक्ष के गढ़ में भी पार्टी प्रत्याशी हारे

हमीरपुर, 04 मई (हि.स.)। कुरारा विकास खण्ड क्षेत्र के दो जिला पंचायत सदस्य सीट पर दो पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। कुरारा कस्बे के निवासी बृज किशोर गुप्ता भाजपा एवं सरसई गांव निवासी राजबहादुर पाल सपा के जिलाध्यक्ष हैं। कुरारा देहात से भाजपा के सिद्दगोपाल अहिरवार प्रत्याशी थे। वही सपा से गयाप्रसाद अनुरागी जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी थे। दोनो प्रत्याशी को पार्टी जिलाध्यक्ष जीत नहीं दिला सके तथा निषाद पार्टी के बासदेव ने जीत हासिल की। सत्ता होने के वावजूद दोनो सीट पर भाजपा प्रत्याशी बुरी तरह हार गए। जिससे दोनों पार्टी के जिलाध्यक्ष की किरकिरी हुई है। कुरारा देहात के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सिद्ध गोपाल 1841 मत पाकर चौथे नंबर पर रहे। दूसरे नम्बर पर सपा के गयाप्रसाद अनुरागी को 3338 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी मोतीलाल को 2375 तथा बीएसपी के रविकांत 1841 मत पाकर पांचवे नम्बर पर रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी की पत्नी कुरारा की ब्लाक प्रमुख रही है। इससे क्षेत्र के प्रधानों का विरोध रहा है। सबको पीछे छोड़ टोडरपुर गांव के निवर्तमान प्रधान बासदेव अहिरवार ने निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर 5614 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कराई है। वही वार्ड 2 झलोखर जिला पंचायत सदस्य में भाजपा ने सुनील पाठक को टिकट देकर मैदान में उतारा था। लेकिन इनको 1059 मत मिल सके। सपा ने किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया था। इसमे निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सौरभ यादव 2168 मत मिले यह तीसरे नंबर पर रहे। कौशल महाराज को 2101 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बीरेन्द्र ब्रम्ह सिंह चन्देल को 2717 मत के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। वही बीएसपी की अंजू पाल 6199 मत पाकर जीत हासिल किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 की दुबई पार्टी में छाई ग्वालियर की तान्या मित्तल, फैंस बोलें – तान्या ही विनर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित बिग...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵