pandit-jawaharlal-nehru-was-a-man-of-the-twentieth-century-of-scientific-thought
pandit-jawaharlal-nehru-was-a-man-of-the-twentieth-century-of-scientific-thought

बीसवीं सदी के वैज्ञानिक सोच वाले काल पुरुष थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

- पुण्यतिथि पर याद किये गये प्रथम प्रधानमंत्री, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि वाराणसी, 27 मई (हि.स.)। पंडित जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे काल पुरुष का नाम है, जिसके साथ भारत देश की आत्मा जुड़ी हुई है। वे महज देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उच्च कोटि के लेखक और उद्भट विद्वान ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण वैज्ञानिक सोच रखने वाले आधुनिक भारत के ऐसे महान शिल्पी थे। जिनके द्वारा रखी गयी बुनियाद पर ही आज देश सांस ले रहा है। ये उदगार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के है। अवसर रहा पंडित नेहरू के 58वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को आयोजित वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का। पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के बैनर तले वर्चुअल सभा में प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वक्ताओं ने कहा कि ऐसे युग-पुरुष को कृतज्ञ राष्ट्र कभी विस्मृत नहीं कर पायेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने कहा कि ऐसे युग पुरुष महानायक सदियों सदियों में ही किसी देश को मिल पाते हैं। जिन्हें याद करके आने वाली कई-कई पीढ़ियां अपनी दिशा तय करती रहेंगी। प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि दुनियां में तमाम ऐसे नेता हुये जो देश को आजाद कराने के बाद देश को बनाने के उद्देश्य से भटक कर महज सत्ता भोगी बन रह गये। पर पं. नेहरू ने अपनी दूर दृष्टि और वैज्ञानिक सोच से एक ऐसे भारत का निर्माण किया, जिससे लम्बे समय तक देश को हर चुनौती से जूझने का आधारभूत ढांचा मिला। अन्य वक्ताओं ने केन्द्र सरकार पर निशाना साध कहा कि आज के सत्ताधारियों के पास न तो नेहरू जैसी दूर दृष्टि है, और न ही वैसी वैज्ञानिक सोच है, जिसका नजारा कोविड महामारी के दौरान देश ने देखा और भुगत रहा है। सभा में बैजनाथ सिंह, पुनीत मिश्रा, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in