back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचायत चुनाव: अपने लिए नहीं विरोधी को जिताने में जुटे हैं ‘उम्मीदवार’

रायबरेली, 13 अप्रैल(हि.स.)। पंचायत चुनाव में भी कई तरह के नज़ारे देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ चुनाव में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं, वहीं उसी के लिए वोट भी मांग रहे हैं। उम्मीदवार अपने ही विरोधियों के लिए वोट मांग रहे हैं और ख़ुद के हारने के लिए जोर लगाये हुए हैं। ये उम्मीदवार अपने को जिताने के लिए नहीं बल्कि विरोधी को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। यह इसलिये भी है क्योंकि उमीदवारों ने अपने कई ‘डमी’ चुनाव मैदान में उतार दिये हैं। इन ‘डमी’ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित है, लेकिन यह प्रचार में नजर नहीं आते। इनकी परमीशन वाले वाहनों में अन्य उम्मीदवार ही प्रचार करते दिखाई पड़ते हैं। इसका सीधा लाभ गाड़ियों के परमीशन, मतदान में एजेंट बनने व प्रचार में भीड़ इकट्ठा करने में हो रहा है। रायबरेली की लगभग हर सीट में इन ‘डमी’ उमीदवारों की काफ़ी संख्या है, जिसका असर यह है कि एक एक सीट पर दो दर्जन से भी ज्यादा उम्मीदवार हो गए हैं। बावजूद इसके असली उम्मीदवार तीन चार ही होते हैं। अपनी इस रणनीति से ‘सक्रिय’ उम्मीदवार खासा लाभ ले रहे हैं। पत्नियां विरोधी पति के लिये मांग रही हैं वोट चुनाव में ‘डमी’ उतारने की होड़ ऐसी है कि उम्मीदवारों ने अपनी पत्नियों को ही चुनाव मैदान में उतार दिया है। अब भले ही पति-पत्नी चुनाव में विरोधी हों, लेकिन पत्नियां अपने पति के लिए क्षेत्र में जाकर वोट मांग रही हैं। रायबरेली की सताव प्रथम सीट से तो चार दम्पति आमने-सामने हैं। हालांकि यह अलग बात है कि कृष्णा देवी चुनाव में प्रतिद्वंदी पति शीलता प्रसाद के लिये ही वोट मांग रही हैं। नीतू लोगों से पति राजकिशोर को जिताने के लिये अपील कर रही हैं। सताव प्रथम सीट से उम्मीदवार नेहा ख़ुद के लिये नहीं बल्कि पति प्रवीण को जिताने की अपील कर रही हैं जबकि वेदवती के प्रचार वाहन में पति सुरजन चौधरी के बैनर पोस्टर रखे है और वह उन्ही के प्रचार में जोर आजमाइश कर रही है। इस तरह के मामले अन्य सीटों पर भी है जहां इन उमीदवारों ने अपनी पत्नी व अन्य नजदीकियों को उम्मीदवार बना रखा है जिसके सहारे वह चुनावी लाभ उठाने की कोशिश में ‘सक्रिय’ हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Shiv Thakare शिव ठाकरे ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵