painter-engraving-the-life-story-of-maharaja-suhail-dev-on-canvas

कैनवास पर महाराजा सुहेल देव की जीवनगाथा को उकेर रहे चित्रकार

-ललित कला अकादमी की ओर से नगर पालिका में लगा चित्रकार शिविर बहराइच, 15 फरवरी (हि. स.)। महाराजा सुहेलदेव जयंती व स्मारक भूमि पूजन समारोह के उपलक्ष्य में राज्य ललित कला अकादमी उप्र द्वारा नगर पालिका परिसर में 13 से 15 फरवरी तक चित्रकार शिविर का आयोजन किया गया है। चित्रकार शिविर में भाग ले रहे चित्रकारों द्वारा महाराजा सुहेलदेव की जीवन गाथा, उनके शौर्य एवं राष्ट्रीयता का चित्रांकन किया गया है। ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रकार शिविर में कानपुर के लोकेश्वर सिंह द्वारा महाराजा सुहेल देव को हिंदू संस्कृति के रक्षक व सुमित कुमार ठाकुर द्वारा उनके व्यक्तित्व, मनोज़ गौड़ द्वारा राष्ट्र के रक्षक, सौरभ कुमार द्वारा उनकी विजय गाथा, सारिका बाला द्वारा उनको सशक्त, सूर्यवीर एवं लोकप्रिय राजा के रूप में दर्शाया गया है। शिविर में भागीदार कलाकार केशव मोदी, डॉ. रेखारानी, गोरखपुर के विनोद कुमार द्वारा उन्हें दिव्य पुरूष, राज कुमार, ऋतिक प्रजापति, सोनी प्रजापति व अयोध्या के शिव बख्श द्वारा सुहेलदेव जी को रणक्षेत्र में चित्रित किया गया है। अखिलेख ने पौराणिकता को चित्रित किया है। आशीष अवस्थी, समीक्षा जैन, दर्शन सिंह, दिग्विजय, प्रशांत चौधरी, लोकेश कुमार व अजय यादव कलाकारों ने महाराजा सुहेल देव को धर्म रक्षक, राष्ट्र निर्माता एवं लोकप्रिय वीर शासक के रूप में दर्शाया है। हिंदुस्थान समाचार/राहुल/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in