back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीलीभीत में खेल महोत्सव के दौरान गिरे सांसद हेमराज वर्मा, हादसे ने मचाई अफरा-तफरी

पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव में दौड़ के दौरान हेमराज वर्मा गुरभाग सिंह से टकराकर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, "किसान के बेटे हैं, गिरेंगे फिर उठेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के पीलीभीत में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसका केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान नेताओं की फिटनेस परखने के लिए एक दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल और अन्य नेता शामिल हुए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। दौड़ के दौरान नेता पूरी ऊर्जा के साथ भाग रहे थे, लेकिन आगे निकलने की होड़ में हेमराज वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह से टकरा गए और संतुलन खोकर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। यह पूरी घटना ड्रोन और कैमरों में कैद हो गई, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

आगे निकलने की होड़ में हुआ हादसा

सांसद खेल महोत्सव के पहले दिन यह दौड़ केवल खेल तक सीमित नहीं रही, बल्कि नेताओं की प्रतिष्ठा से भी जुड़ गई। सफेद कुर्ता-पैजामा पहने हेमराज वर्मा दौड़ में सबसे आगे निकलने की कोशिश में थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुरभाग सिंह का हाथ हेमराज वर्मा से टकराया, जिससे वे संतुलन खोकर गिर पड़े। वहीं, बाकी नेता दौड़ते रहे। गिरने के बाद हेमराज वर्मा को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत संभाला।

‘किसान के बेटे हैं, गिरेंगे फिर उठेंगे’

वीडियो वायरल होने के बाद हेमराज वर्मा और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हेमराज ने फेसबुक पर लिखा, “किसान के बेटे हैं, गिरेंगे फिर उठेंगे,” और विपक्षी व ट्रोलर्स पर तंज कसा। हेमराज वर्मा सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जितिन प्रसाद के करीबी माने जाते हैं।

ड्रोन और कैमरों में कैद हुई दौड़

उद्घाटन समारोह में दौड़ को कवर करने के लिए ड्रोन और कई कैमरे लगाए गए थे। वीडियो और विजुअल्स में दिख रहा है कि उद्घाटन के औपचारिक कार्यक्रम के बाद जैसे ही दौड़ शुरू हुई, नेताओं में आगे बढ़ने की होड़ मच गई। कार्यक्रम में मझौला चेयरमैन निशांत सिंह और पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत भी पूरे जोश के साथ दौड़ते नजर आए। गिरने के बाद हेमराज वर्मा को तुरंत संभाला गया और उनका हाल ठीक बताया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...