back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री के सफल सात साल के अवसर पर युवा मोर्चा के 34 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

– 70 ने कराया रजिस्ट्रेशन, जरूरत पड़ने पर किया जाएगा डोनेशन फतेहपुर, 28 मई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफल सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 34 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और 70 ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने बताया की रक्त आपूर्ति पूर्ण होने पर 70 कार्यकर्ताओं में 34 ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि युवामोर्चा संक्रमण काल में भी लोगो की मदद करने से पीछे नहीं हटा। रक्तदान महादान है, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से रक्षा करना भाजपा का मूल मंत्र है, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती तथा शरीर नवीन ऊर्जा से ओतप्रोत होता है, इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग प्रचारक सर्वेश कुमार व जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खागा, बिन्दकी, हुसैनगंज, जहानाबाद के कार्यकर्ताओं ने आकर शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, पीयूष पाल, शिवाकांत सविता, रितिक विश्वकर्मा, मोहित सोनकर, सुधांशु सिंह, रितिक ओमर, हिमाशु, विमलेश पांडेय, योगांशु श्रीवास्तव, गौरव अग्रहरि, रहे। इस अवसर पर प्रसून तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, जिला महामंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष राजवर्धन सिंह, गुरमीत सिंह, आशीष तिवारी, जुगेश सिंह, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories