officers-of-low-progress-cyber-stations-should-visit-on-the-spot-avneesh-awasthi
officers-of-low-progress-cyber-stations-should-visit-on-the-spot-avneesh-awasthi

कम प्रगति के साइबर थानों का अधिकारी मौके पर जाकर करें निरीक्षण: अवनीश अवस्थी

-साइबर अपराधो में लिप्त 277 अभियुक्त हुए गिरफ्तार लखनऊ, 09 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने साइबर थानों पर पंजीकृत अपराधों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने साइबर क्राइम की जिम्मेदारी देख रहे अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक को परिक्षेत्र के उन साइबर थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं जहां पर अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। अपर मुख्य सचिव, गृह ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश दिये गये तथा प्रदेश के साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किये जाने वाले प्रयासों की समीक्षा की। इस अवसर पर गृह सचिव भगवान स्वरूप के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम राम कुमार, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम तथा गृह एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव, गृह ने कहा कि साइबर थानों के भ्रमण के दौरान वहां की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की जाय तथा आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के तीव्र निस्तारण के लिए प्रयास किये जायें। बैठक में जानकारी दी गयी कि शासन द्वारा नवगठित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में अब तक कुल पंजीकृत 331 मुकदमों में 83 का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें 277 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है, जिसमें कई अपराधी दूसरे प्रदेशों के भी शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव, गृह ने निर्देश दिये कि साइबर थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नम्बर का सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से पीड़ित लोग सम्बन्धित साइबर थानों में अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेगे। साइबर क्राइम थानों में तैनात प्रभारी अधिकारियों के सीयूजी नम्बर क्रमशः साइबर क्राइम थाना लखनऊ-7839876640, साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर-7839876650, साइबर क्राइम थाना मिर्जापुर-7839876627, साइबर क्राइम थाना गोण्डा-7839876628, साइबर क्राइम थाना आजमगढ़-7839876629, साइबर क्राइम थाना सहारनपुर-7839876635, साइबर क्राइम थाना अलीगढ़- 7839876641, साइबर क्राइम थाना कानपुर, 7839876675, साइबर क्राइम थाना बांदा-7839876642, साइबर क्राइम थाना आगरा-7839876645, साइबर क्राइम थाना मुरादाबाद-7839876646, साइबर क्राइम थाना वाराणसी-7839876647, साइबर क्राइम थाना झांसी-7839876648, साइबर क्राइम थाना प्रयागराज-7839876652, साइबर क्राइम थाना अयोध्या-7839876653, साइबर क्राइम थाना बरेली-7839876671, साइबर क्राइम थाना बस्ती-7839876672, साइबर क्राइम थाना गोरखपुर-7839876674 है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in