back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP : नोएडा–गाजियाबाद में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। ठंड के साथ हवा में प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक रूप ले चुका है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम और बढ़ गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में हवा का प्रदूषण लगातार गंभीर स्तर पर बना हुआ है। ठंड बढ़ने के साथ ही समस्या और विकराल हो गई है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400-450 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने सुबह और शाम के समय कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में ठंड अपने पूरे प्रकोप में रहने वाली है और इसके साथ हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है।

ठंड के साथ यूपी-एनसीआर में जहरीली हवा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। वाराणसी, शामली, कानपुर, लखनऊ सहित कई बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में हालात और गंभीर हैं। यहां लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार बना हुआ है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है।

ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी गंभीर

आज गुरुवार को यूपी-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं दिखा। ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, यहां नॉलेज पार्क-5 में AQI 445 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा के अन्य इलाकों में भी हालात खराब रहे। सेक्टर-116 में सुबह 6 बजे 443, सेक्टर-117 में 416, और सेक्टर-एक में 428 AQI दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में भी हवा का स्तर चिंताजनक रहा। लोनी में 432, इंदिरापुरम में 427, संजय नगर में 420, और वसुंधरा में 429 AQI दर्ज किया गया। इसके अलावा हापुड़ में 365, बागपत में 382, और मेरठ में 332 AQI रहा। 400 से अधिक AQI को ‘गंभीर’ श्रेणी में और 300–400 के बीच ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रखा जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...