New Noida: आगरा के पास बसेगा नया नोएडा, जानें सरकार की इस परियोजना के बारे में सबकुछ

New Noida City Near Agra: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा नोएडा उत्तर प्रदेश की स्टार सिटी है। नोएडा ने उत्तर प्रदेश की सफलता में चार चांद लगाए हैं।
आगरा के पास बसाया जाएगा नया नोएडा।
आगरा के पास बसाया जाएगा नया नोएडा।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा नोएडा उत्तर प्रदेश की स्टार सिटी है। नोएडा ने उत्तर प्रदेश की सफलता में चार चांद लगाए हैं। इससे उत्साहित होकर यूपी सरकार (UP Government) ने नोएडा जैसा एक और शहर बसाने का प्लान बना लिया है। यह नया शहर आगरा के पास बसाया जाएगा। शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के कारण बढ़ने वाली आबादी को अपने अधीन जगह देगा। इससे प्रदेश में न सिर्फ निवेश का माहौल बनेगा, बल्कि आर्थिक संपन्नता भी आएगी।

नया शहर नोएडा से 190 किमी दूर होगा

यह नया शहर नोएडा से 190 किमी दूर होगा। इसकी दूरी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट या जेवर एयरपोर्ट से लगभग 150 किमी होगी। नया शहर लगभग 10500 हेक्टेयर इलाके में बसेगा। इसका आकार नोएडा से करीब आधा होगा। यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी (Yamuna Expressway Authority) ने नए नोएडा को विकसित करने और 10 साल का मास्टरप्लान बनाने के लिए कंसल्टेंट्स से ऑफर मांगे हैं। इसके तहत अन्य शहरों की ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी, पर्यावरण बदलाव और शहर की तरक्की के विचारलिए जाएंगे।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से पड़ी जरूरत

जेवर में नया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार है। यूपी सरकार को उम्मीद है कि इस एयरपोर्ट के कारण आसपास के इलाकों का विकास होगा। एयरपोर्ट इस साल अंत तक शुरू हो जाएगा। इससे यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री आएंगे। नया एयरपोर्ट आगरा के करीब है। यहां विश्व प्रसिद्ध ताजमहल है, जिसे देखने देश-विदेश के टूरिस्ट आते हैं। नए एयरपोर्ट के कारण इलाके में टूरिज्म की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी।

यमुना एक्सप्रेस-वे से सटे क्षेत्र में बसेगा नया शहर

यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य निवेश के माहौल को बढ़ाना और आर्थिक विकास के लिए वातावरण बनाना है। अथॉरिटी के क्षेत्र में 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे से सटा इलाका है। इसमें नोएडा, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के क्षेत्र शामिल हैं। गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा के मास्टर प्लान बन गए हैं। अभी आगरा का मास्टर प्लान रेडी नहीं है, इसलिए यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी आगरा के नजदीक इस शहर की संभावनाएं तलाशने की कोशिश है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in