Farmer Protest Update: एक बार फिर से सड़कों पर किसान, यहां जानें क्या है उनकी मांग?

Farmer Protest Update: किसानो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गयी थी। नोएडा और दिल्ली के बॉर्डरों में किसान आंदोलन की वजह से लोगो को भारी ट्रैफिक की समस्या हो रही है।
Farmer Protest
Farmer Protestraftaar.in

नोएडा, रफ्तार डेस्क। किसानो को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गयी थी। नोएडा और दिल्ली के बॉर्डरों में किसान आंदोलन की वजह से लोगो को भारी ट्रैफिक की समस्या हो रही है। पुलिस ने किसानो को समझाने की पूरी कोशिश की। अब पुलिस किसानो को हिरासत में लेने की तैयारी में है। इसके लिए वहां बसों को बुलाया गया है।

प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

किसान प्रदर्शन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में बताया गया है कि नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस–वे के पास जितने भी स्कूल बसे है वो चिल्ला बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर मार्ग जाने के लिए नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस–वे का प्रयोग बिलकुल भी न करें। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने दिल्ली जाने के लिए हाजीपुर अंडरपास, सेक्टर–93 अंडरपास का प्रयोग कर नोएडा शहर के अंदुरुनी मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

कृपया पूरी एडवाइजरी के लिए नीचे लिंक में क्लिक करें।

क्या है किसानों की मांग?

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के शुरुआती बिंदु महामाया फ्लाईओवर पर इकट्ठा हुए और वहां से दिल्ली की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। जिससे आम लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले अधिक मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनकी प्राथमिक मांगों में पिछले 4 दशकों में शहर के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित उनके परिवारों के लिए भूमि मुआवजे में वृद्धि और बेहतर पुनर्वास सुविधाएं शामिल हैं।

नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी सख्त कर रखी है

 शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी सख्त कर रखी है। वही बॉर्डर के दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क मोड में है। नोएडा पुलिस और दिल्ली पुलिस को पहले से ही दिशा निर्देश के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली-नोएडा पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in