back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में कहा- नो कर्फ्यू नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा

शामली के वीवी इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित नगर निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में भाग लिया।

शामली, एजेंसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपना मिशन बनाया है। इस मिशन को आपको साकार करना है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि ’उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है हमारा, अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश है हमारा।’ ’नो कर्फ्यू नो दंगा, उत्तर प्रदेश में सब चंगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुंडा टैक्स वसूलने वालों की गर्मी शांत कर दी है।

शामली को गंगा और यमुना का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा

शामली के वीवी इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित नगर निकाय उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने शामली के अतीत और वर्तमान को याद करते हुए कहा कि शामली को गंगा और यमुना का आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है। विदेशी हुकूमत को भी हिलाने का काम किया और स्वतंत्र भारत में देश की सुरक्षा यहां के युवा कर रहे हैं। यहां के किसानों की समृद्ध परंपरा रही है। यहां के व्यापारियों ने विपरीत परिस्थितियों में देश-प्रदेश की समृद्धि के लिए कार्य किया।

छह वर्ष के अंदर तस्वीर बदल दी गई

उन्होंने कहा कि छह साल पहले शामली जनपद में कैराना, कांधला में पलायन, गुंडा राज, दंगों का दंश, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, युवाओं की बेरोजगारी, व्यापार पर गुंडा टैक्स की वसूली, बिजली देने में भेदभाव, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। प्रदेश में 75 जनपद थे, लेकिन बिजली केवल चार जनपदों में मिलती थी। छह वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। तब से छह वर्ष के अंदर तस्वीर बदल दी गई है। आज शामली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश इसका जीता-जागता उदाहरण है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। अब कांवड़ यात्रा निकलती है। आज कर्फ्यू, दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं है।

गुंडा टैक्स वसूलने वालों की गर्मी हो गई शांत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव में कहा था कि मार्च 2022 आने दीजिए, कमल ही कमल नजर आएगा। जो गर्मी दिखा रहे थे, उस समय। सबकी गर्मी शांत हो गई। गुंडा टैक्स वसूलने वाले कहां चले गए, कुछ पता ही नहीं। दो बूंद आंसू बहाने वाला भी नहीं बचा। कैराना और कांधला में व्यापारियों को देखकर प्रसन्नता होती है। पूरे शामली जनपद में रौनक दिखाई दे रही है। यहां की बेटियों को गांव के स्कूल में पढ़ते देखता हूं तो मुझे लगता है कि हमारा सत्ता में आना सार्थक हो गया। पहले जब किसान अपने खेत से आता था तो उसका इंजन चोरी हो जाता था। अब ऐसा नहीं हो रहा है। सभी को अपनी बेटी सुरक्षित चाहिए। सुरक्षा की गारंटी के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। किसानों को फ्री बिजली दी जा रही है।

जाति की राजनीति करने वाले गायब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले कहां चले गए। पहले गरीबों को शौचालय, पीएम आवास योजना, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता था। ऐसी जिंदगी का कोई मतलब नहीं था। लोग जातिवाद के आधार पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा को वोट दे रहे हैं। जातिवादी नेता पहले तोड़ते थे और फिर सत्ता में आकर लूटते थे। गरीबों का पैसा खा जाते थे। कोरोना काल से 15 करोड़ लोगों को डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव राशन बांट रही है। प्रदेश में 54 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है। दो करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बनाए है। दस करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ मिला। विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े काम चल रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵