nine-hindi-science-writers-were-honored-with-vigyan-shikha-samman
nine-hindi-science-writers-were-honored-with-vigyan-shikha-samman

विज्ञान-शिखा सम्मान से सम्मानित हुईं नौ हिन्दी विज्ञान लेखिकाएं

प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विज्ञान परिषद् प्रयाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत नौ हिंदी विज्ञान लेखिकाओं को विज्ञान-शिखा सम्मान से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता भूटानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास, महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी में धैर्य, बुद्धि, साहस, दूरदर्शिता और सृजनशीलता आदि गुण होते हैं। जिसके बल पर महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के सभापति डॉ. दीनानाथ तिवारी ने करते हुए वैश्विक स्तर पर महिलाओं की स्थिति का विस्तृत विवरण देते हुए सम्मानित लेखिकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर सम्मानित होने वाली लेखिकाओं में मंजुलिका लक्ष्मी, राधिका मिश्रा, डॉ.शान्ति चौधरी, डॉ.अर्चना पाण्डेय, डॉ.सुनन्दा दास, डॉ.शारदा सुन्दरम् संजय, डॉ.बबिता अग्रवाल, डॉ.हेमलता पंत और डॉ.दुर्गेश नन्दिनी गोस्वामी रहीं। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत व डॉ.अर्चना पाण्डेय ने सम्मानित लेखिकाओं की ओर से आभार व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in