
गाजियाबाद, एजेंसी। नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगम ने 1286 एनओसी जारी की। जबकि इस दौरान नगर निगम कोष में साढ़े चार करोड़ का टैक्स जमा हुआ। इसकी शुरुआत 12 अप्रैल 2023 को की गई थी, जिसकी कार्यवाही अवकाश की दिवसों में भी जारी रही। 24 अप्रैल 2023 एनओसी का अंतिम दिन रहा, जिसमें 20 एनओसी जारी की गई है।
1286 एनओसी जारी की जा चुकी
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि 100 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों तथा महापौर प्रत्याशियों द्वारा एनओसी के लिए आवेदन किए गए। जिसमें 1286 एनओसी जारी की जा चुकी है। एनओसी के दौरान 13 दिनों में लगभग साडे 4 करोड़ टैक्स की वसूली भी की गई है।