UP Nikay Chunav: पिंक बूथ बनकर तैयार, छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाएं कर रहीं मतदान

कवि नगर जोन सेक्टर-09 राजनगर सैंट पौल अकैडमी गाजियाबाद में स्थित 874 बूथ को पिंक बूथ के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें नवजात तथा छोटे बच्चों के लिए व्यवस्था भी की गई है।
UP Nikay Chunav: पिंक बूथ बनकर तैयार, छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाएं कर रहीं मतदान

गाजियाबाद, एजेंसी। नगर निगम ने पिंक बूथ तैयार किया है। पिंक बूथ विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जिसमें वह अपने छोटे बच्चों के साथ मतदान करने आएंगी। यहां पर सुबह से ही कुछ महिलाएं आकर अपने वोट का प्रयोग कर काफी खुश नजर आई। उन्होंने इसके लिए प्रशासन की काफी तारीफ भी की।

नगर आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि नगर निगम स्तर पर नगर निकाय निर्वाचन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है, जो कि लगभग पूर्ण हो चुकी है। सभी बूथों की मरम्मत का कार्य, प्रकाश व्यवस्था सफाई व्यवस्था, बूथ पर नंबर डालने की व्यवस्था, पोलिंग बूथ से संबंधित सूचना पट्ट वे इत्यादि कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं।

पिंक बूथ पर रहेंगी महिला चुनाव अधिकारी

मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि कवि नगर जोन सेक्टर-09 राजनगर सैंट पौल अकैडमी गाजियाबाद में स्थित 874 बूथ को पिंक बूथ के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें नवजात तथा छोटे बच्चों के लिए व्यवस्था भी की गई है। चुनाव अधिकारी भी महिला रखी गई है, ताकि छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की वोट डालने में परेशानी ना हो, उसका ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर की गई है। बूथों के रैंप मरम्मत का कार्य या अन्य निर्माण संबंधित कार्य भी पूर्ण किये जा चुके हैं। नगर आयुक्त समय-समय पर बूथ पर पहुंचकर वहां की तैयारियों को देख रहे हैं। उनके निर्देश पर बैरिकेडिंग की तैयारी तथा फर्नीचर की व्यवस्था भी कराई गई है। मौके पर पिंक बूथ का जायजा अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने लिया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in