back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र में शराब के दामों में बढ़ोत्तरी की खबर भ्रामक – आबकारी विभाग

लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में शराब के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर चली रही खबर भ्रामक है। शासन स्तर ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। मंगलवार को आबकारी विभाग ने स्पष्ट कर दिया। आबकारी विभाग ने कहा कि कुछ अखबारों और टीवी चैनलों पर उत्तर प्रदेश में शराब महंगी होने की सूचना प्रकाशित व प्रदर्शित की गई, जो पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे है। आबकारी विभाग ने कहा कि ना तो शराब के दाम बढ़े हैं और ना घटे हैं। प्रदेश में प्रथम बार जो 90 मि.ली की बोतल विक्रय के लिए अनुमति दी गई है, उसके ऊपर अनुपातिक को कोविड सेस का निर्धारण किया गया। उदाहरण देकर विभाग ने बताया कि 750 मि.ली पर 60 रुपये, 375 मि.ली पर 40 रुपये एवं 180 मि.ली पर 20 रुपये का कोविड सेस पूर्व मे निर्धारित किया गया था। उसी अनुपात में प्रथम बार जो 90 मि.ली की बोतल विक्रय करने की अनुमति प्रदान की गई, उस पर 10 रुपये का अनुपातिक कोविड सेस निर्धारित किया गया। इस प्रकार प्रदेश में ना तो शराब के दाम बढ़े हैं और ना ही घटे है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपीवालों को जाम छलकाना होगा मंहगा, नई आबकारी नीति से शराब होगी महंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति ने शराब प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...