national-disabled-party-havan-on-foundation-day-prayer-for-elimination-of-corona
national-disabled-party-havan-on-foundation-day-prayer-for-elimination-of-corona

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने स्थापना दिवस पर किया हवन, कोरोना के खात्मे के लिए की गई प्रार्थना

— कोरोना से दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति के लिए दी गई आहुति कानपुर, 20 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मे के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ किया। इसके साथ ही कोरोना से दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां दी गईं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके दीक्षित के दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने गुरुवार को सोलहवें स्थापना दिवस व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित के जन्म दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी में दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शान्ति व राष्ट्रीय अध्यक्ष के के दीक्षित की दीर्घायु के लिये हवन पुजन कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में खीर पूड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी में हमने अपने कई अजीज व्यक्तियों को खो दिया है। हमें इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आज पार्टी का स्थापना दिवस भी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के के दीक्षित का जन्म दिवस भी। लेकिन हम इन कार्यक्रमों को सादगी पूर्वक ईश्वर की अराधना करके मना रहे हैं। इस आपातकाल की स्थिति में हमें गरीब व मजबूर व्यक्तियों की मदद करना चाहिए। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने राशन बैंक की स्थापना की है उसमें ज्यादा से ज्यादा दान कर गरीबों व मजबूरों की आप सब मदद करें। इस दौरान अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, राहुल कुमार, अशोक कुमार, बंगाली शर्मा, दिनेश यादव, गुड्डी दीक्षित, रामकुमार गुप्ता मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in