naples-will-be-responsible-for-defects-in-municipal-corporation-municipal-commissioner
naples-will-be-responsible-for-defects-in-municipal-corporation-municipal-commissioner

नगर निगम में खामियां मिलने पर नपेंगे जिम्मेदार : नगर आयुक्त

- नगर आयुक्त ने कई जगहों का निरीक्षण कर अधिकारियों के कसे पेंच कानपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। महानगर के निवासियों का सीधा संबद्ध नगर निगम से होता है और लोगों की शिकायत समय से दूर होना चाहिये। नगर निगम के सभी जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि खामियां न मिले और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। अगर खामियां मिली तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही होना तय है। यह बातें शनिवार को औचक निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने कही। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने आज कानपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा कराये जा रहे कार्यां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मो. साकिब नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी, आरके सिंह जोनल अभियन्ता प्रोजेक्ट एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। निरीक्षण के समय नगर निगम से सम्बन्धित तमाम समस्याओं को देखा और मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिये। भैरवघाट स्थित धोबीघाट में अपशिष्ट जल उपचार रिसाइकलिंग हेतु टैंक एवं प्रणाली स्थापन व निर्माण कार्य की प्रगति पर बताया गया कि पीपीएस बिल्डर्स द्वारा कार्य किया जा रहा है। चुन्नीगंज बस अड्डे के पीछे वर्षा जल संचयन प्रणाली (वाटर हारवेस्टिंग) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। स्मार्ट सिटी लि. के अन्तर्गत नानाराव पार्क में किये जा रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। फूलबाग स्थित एनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर के निरीक्षण के दौरान आवारा कुत्तों के बधियाकरण की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने कहा कि अब जितने भी आवारा कुत्तों का बधियाकरण होगा उन सभी की वीडियोग्राफी अवश्य होना चाहिये। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in