back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगर निगम हिंडन मोक्ष स्थली पर बनाएगा एक और शव दाह गृह, सीएनजी से होगा संचालित

गाजियाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम हिंडन मोक्ष स्थली पर एक और शव दाह गृह का निर्माण कराया जायेगा। इस शव दाह गृह को विद्युत के बजाय सीएनजी से संचालित करने की योजना है। अभी तक यहां पर केवल एक विद्युत शवदाह गृह है। कोरोना काल में शवों की बढ़ती संख्या के कारण अब यह व्यवस्था कम पड़ने लगी है। इसीलिए निगम प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने शवदाह गृह के लिए वैकल्पिक योजना भी बनाई है। बहुत जल्द नगर निगम बोर्ड में वैकल्पिक शवदाह गृह बनाने के प्रस्ताव को पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही इस मुहिम पर काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दे कि, हिंडन मोक्ष स्थली पर लगातार बढ़ रही शवों की कतार से गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन हलकान है। वर्तमान में जो शव दाह गृह है जिसका लगातार प्रयोग होने के कारण आए दिन तकनीकी खामियां आ रही है। इसीलिए निगम ने विकल्प के रूप में एक और शवदाह गृह बनाने का निर्णय किया है। इसकी खास बात यह है कि इस शव दाह गृह को विद्युत के बजाय सीएनजी से चलाने की योजना है। इससे खर्चा भी कम आएगा और शवों की लंबी कतार भी नहीं लगेगी। दूसरी और आज शवों की एक बार फिर कतार बढ़ गई । सोमवार को यह कतार लंबी होने के बजाय कम हो गई थी, लेकिन आज अचानक शवों की संख्या फिर बढ़ गई। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से मारे गए लोगों के शवों को उनके परिजन लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। जिससे स्थिति और भयावह होने की आशंका है। हिंडन मोक्ष स्थली पर प्रबंधक के रूप में कार्यरत आचार्य मनीष शर्मा ने बताया कि आज शाम चार बजे तक लगभग करीब 48 शव आ चुके हैं और उनमें से लगभग 16 कोरोना संक्रमित थे। कोरोना संक्रमण के कारण ऐसे शवों को विद्युत शवदाह गृह में ही दफनाया जा रहा है। इसलिए लंबी कतार लग रही है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और Israel के बीच टकराव की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ गई...
spot_img

Latest Stories