municipal-corporation-collected-property-tax-of-more-than-four-crores-rupees-on-the-last-day-of-the-financial-year
municipal-corporation-collected-property-tax-of-more-than-four-crores-rupees-on-the-last-day-of-the-financial-year

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन वसूला चार करोड़ रुपए से ज्यादा का सम्पति कर

-अधिकतर संपत्ति करदाताओं ने ऑनलाइन जमा किया किया गाजियाबाद, 01 अप्रैल (हि. स.)। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को चार करोड़ ज्यादा का सम्पति कर वसूला। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2020-2021 में 31 मार्च तक 145 करोड़ 29 लाख से ज्यादा रुपये की राजस्व वसूली हुई। संपत्ति कर की वसूली में बढ़ाने के लिए महापौर आशा शर्मा व पार्षदों के सुझाव के बाद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देश में राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जोनल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने जोन में हाउस टैक्स वसूली की अंतिम दिन ही चार करोड़ से ज्यादा की वसूली हुई। जिसमें कवि नगर जोन से 1 करोड़ 80 लाख रुपए, सिटी जोन के अंतर्गत 25 लाख 95 हजार,रुपए, वसुंधरा जोन के अंतर्गत डेढ़ करोड़ रुपए, मोहन नगर जोन के अंतर्गत 50 लाख रुपए तथा विजय नगर जोन के अंतर्गत 10 लाख 68 हजार रुपए की वसूली की गई है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक 145 करोड़, 29 लाख 98 हजार से अधिक की वसूली गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई है। वसूली की कार्रवाई अभी भी जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in