municipal-corporation-ayodhya-sanitizes-public-places
municipal-corporation-ayodhya-sanitizes-public-places

नगर निगम अयोध्या ने सार्वजनिक स्थलों को किया सैनिटाइज

अयोध्या, 28 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम अयोध्या द्वारा बुधवार को टैंकर और फायर ब्रिगेड की सहायता से राजकीय कार्यालयों, न्यायालय, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पोस्टमार्टम हाउस आदि स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के को लेकर बेहद संवेदनशील है। सभी टीमें सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि निगम में सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन अनवरत जारी है। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने उचित दूरी बनाये रखने के लिए मार्किंग व गोले बनाये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम अयोध्या द्वारा शिकायतों व सुझाव के सम्बन्ध में टोल फ्री नम्बर 18003131277 जारी किया गया है। यहां 24 घंटे सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई व नगर निगम से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी हिन्दुस्थान समाचार/पवन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in