municipal-commissioner-inspected-the-flood-pumping-station-of-bakshi-dam
municipal-commissioner-inspected-the-flood-pumping-station-of-bakshi-dam

नगर आयुक्त ने बक्शी बांध के बाढ़ पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया

प्रयागराज, 14 जून (हि.स.)। नगर आयुक्त रवि रंजन ने हो रही बारिश एवं बाढ़ के मद्देनजर तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हुए सोमवार को बक्शी बांध स्थित बाढ़ पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शहर में हो रही बारिश के चलते आज नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान लगे पम्पों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए समस्त पम्पों की लोड टेस्टिंग के लिए निर्देशित किया। साथ ही पम्प हाउसों की पम्प सफाई 2-3 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया। जल निगम सी एण्ड डीएस द्वारा पम्प हाउस नम्बर 3 के छह पम्पों की डिलवरी पाइप को बदलने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कैम्पस की सफाई एवं पौधरोपण के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त ने फासी मशीन द्वारा नाले की हो रही सफाई का भी निरीक्षण किया। बक्शी बांध बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर लगे 5-5 क्यूसेक के दो इलेक्ट्रिक पम्प के संचलन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। नगर आयुक्त ने पम्पों की क्षमता वृद्धि के सम्बंध में महाप्रबंधक से जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जलकल हरीशचन्द्र वाल्मीकि, पार्षद कमलेश सिंह, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in