बदायूं में एक कार्यक्रम के मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं सांसद संघमित्रा मौर्य, CM योगी भी थे कार्यक्रम का हिस्सा

Sanghmitra Maurya Video: बदायूं क्लब मैदान में आज मंगलवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन का एक कार्यक्रम रखा गया था। CM योगी के पहुंचने से कुछ देर पहले मंच पर सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं।
Sanghmitra Maurya
Sanghmitra Maurya Raftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लेकसभा चुनाव की तपिश लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में सभी दलों ने लगभग अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिए है। लेकिन इस बार कई पार्टियों ने पूर्व उम्मीदवारों का टिकट काट कर मैदान में नए चेहरों पर दांव लगाया है। ऐसे में इस बार भाजपा ने बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट काटकर दुर्विजय शाक्य को वहां से प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद बदायूं के क्लब मैदान में आज हुए प्रबुद्ध जन सम्मेलन का एक वीडियो समने आया है जिसमें सांसद संघमित्रा मौर्य रोती हुई नजार आ रही है।

क्या है मामला?

दरअसल, बदायूं क्लब मैदान में आज मंगलवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन रखा गया था। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था। मुख्यमंत्री योगी के पहुंचने से कुछ देर पहले मंच पर सांसद संघमित्रा मौर्य अचानक रोने लगीं। इसका कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ मिनट बाद वह सामान्य हुईं, तब तक मुख्यमंत्री भी आ चुके थे। सांसद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनके रोने की वजह उनका ट‍िकट काटना है।

संघमित्रा ने बताई वजह

लेकिन एक पत्रकार ने जब उनसे इसकी वजाह जानने की कोशिश की तो संघमित्रा ने बताया क‍ि उनके पास उस समय मंच पर गुलाब देवी बैठी थीं। वह राजा दशरथ की कहानी बहुत भावुक तरीके से सुना रही थीं, वही सुनकर उनकी आंख नम हो गई थीं और कोई बात नहीं थी।

व‍िपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

आपको बता दें कि बदायूं के इस 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व‍िपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि 2014 से पहले क्या स्थिति थी? दुनिया में भारत का सम्मान नहीं रह गया था। कहीं नक्सवाद था, कहीं आतंकवाद था। देश में भय का वातावरण बनाया गया था। परिवारवाद के नाम पर देश में लूट खसोट करने की छूट उन लोगों को दी गई थी। वे लोग अराजकता फैला रहे थे। गरीबों के हकों पर डकैती डाली जा रही थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in