motor-cycle-son-dies-in-road-accident-mother-injured
motor-cycle-son-dies-in-road-accident-mother-injured

सड़क हादसे में मोटर साईकिल बेटे की मौत, मां घायल

फिरोजाबाद, 11 जून (हि.स.)। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को टैंकर के रौंदने से मोटर साईकिल सवार सवार बेटे की मौत हो गयी। जबकि मां गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मां को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मक्खनपुर निवासी पंकज (25) पुत्र ऋषि ओम अपनी मां रामश्री को मोटर साईकिल पर बैठाकर सिरसागंज स्थित अपनी अपनी बहिन के घर जा रहा था। बताया जाता है कि तभी सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला राधे मोड़ पर अचानक उसकी मोटर साईकिल को एक तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौत हो गयी। जबकि उसकी मां घायल हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी आ गये। परिजनों के अनुसार मृतक पंकज की शादी अभी 05 जून को ही हुई थी। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in