mother-was-cremated-after-being-released-from-lucknow-jail-on-parole
mother-was-cremated-after-being-released-from-lucknow-jail-on-parole

लखनऊ जेल से पेरोल में छूटने के बाद मां का किया अंतिम संस्कार

-महिला की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा है पुत्र हमीरपुर, 20 जनवरी (हि.स.)। मौदहा कस्बे में रिटायर्ड अध्यापिका के शव का बुधवार को अंतिम संस्कार हो सका। लखनऊ जेल में बंद युवक ने पेरोल में छूटने के बाद यहां पुलिस कस्टडी में आया और अपनी मां को मुखाग्नि दी। कस्बा मौदहा के मलीकुआं चौराहा मोहाल निवासी ऊषा गुप्ता 68 पत्नी रामबाबू गुप्ता जो कि रिटायर्ड अध्यापिका थी। उसके अचानक निधन के बाद घर में कोई भी सदस्य उसके अंन्तिम संस्कार के लिए नहीं था। क्योंकि अध्यापिका के पति का तीन माह पूर्व निधन हो गया था तथा पुत्र संदीप लखनऊ जेल में आजीवन कारावास में सजा काट रहा है। घर में रखे शव को देखकर छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल था। आज शाम का अन्तिम संस्कार उस समय हुआ जब उसका पुत्र सन्दीप गुप्ता लखनऊ से पैरोल पर पुलिस कस्टडी में लाया गया। इसके बाद मुहल्ले व रिस्तेदारो की मदद से आज चौथे दिन 70 घण्टे बाद अंतिम संस्कार ओरी तालाब स्थित मुक्ति धाम में हुआ है। सन्दीप गुप्ता ने सन 2014 में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में वर्ष 2018 में आजीवन कारावास की सजा हो गयी वह लखनऊ में सजा काट रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in