back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला का देवर के संग चल रहा था चक्कर, मां ने बीच आए बेटे को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सामने आया कि जीशान की मां फरजाना से उसके प्रेम संबंध थे। इस संबंध के बारे में जीशान अपने पिता को बता चुका था और हर जानकारी देता था।

फिरोजाबाद, एजेंसी। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर महिला ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने बेटे की अपहरण के बाद हत्या की थी। शनिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला को उसके प्रेमी देवर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मोहल्ला पजाया रुकनपुर निवासी मुकीम का पुत्र जीशान (11) घर से अचानक गायब हो गया था। मुकीम ने अपने चचेरे भाई फरमान पर बच्चे को गायब करने की शंका जाहिर करते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला ने अपने बेटे को प्रेमसंग के वजह उतारा मौत के घाट

पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सामने आया कि जीशान की मां फरजाना से उसके प्रेम संबंध थे। इस संबंध के बारे में जीशान अपने पिता को बता चुका था और हर जानकारी देता था। इस बात का पता जब फरजाना को चला तो उसने बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत घटना वाले दिन फरमान ने फरजाना के सहयोग से घर से जीशान का अपहरण कर उसे छिछामई नहर में फेंका था। पुलिस ने बच्चे की लाश थाना बलरई इटावा क्षेत्र स्थित नहर से बरामद कर लिया। जीशान की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां फरजाना उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...