मोदी के 9, योगी के 6 वर्षों के कार्यकाल का प्रमाणपत्र जनता निकाय चुनाव में देगी : जितिन प्रसाद

बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जितिन प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आपसी मतभेद भुलाकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ाएं।
मोदी के 9, योगी के 6 वर्षों के कार्यकाल का प्रमाणपत्र जनता निकाय चुनाव में देगी : जितिन प्रसाद

मुरादाबाद, एजेंसी। उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल और योगी आदित्यनाथ के छह वर्षों के कार्यकाल का प्रमाण पत्र स्थानीय निकाय चुनाव में देगी। यह बातें शुक्रवार को मुरादाबाद में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कही।

आपसी मतभेद भुलाकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ें
बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जितिन प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आपसी मतभेद भुलाकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ाएं। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को एक-एक वोट निकलवाना है। पन्ना प्रमुख को एक-एक वोट सर्च करके उनका मत पड़वाने की जिम्मेदारी है, यही असली कुंजी है।

मुरादाबाद को विनोद अग्रवाल वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे
प्रसाद ने कहा महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में अकल्पनीय विकास नगर निगम मुरादाबाद के माध्यम से किया है। स्मार्ट सिटी की श्रेणी में मुरादाबाद का नाम शामिल है, जिसका श्रेय विनोद अग्रवाल को जाता है। अब इस मुरादाबाद को विनोद अग्रवाल वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। मंत्री ने कहा कि जो लोग भटक गये हैं उनको पार्टी से जोड़िए। मतदान तक कार्यकर्ता अब कोई शिकायत और शिकवा न करें। हम सभी का सिर्फ एक ही लक्ष्य होना चाहिए चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कमल खिले।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in