back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

थैलेसीमिया पीड़ितों की मदद को विधायक विजय राजभर ने बढ़ाए हाथ

मऊ, 10 मार्च (हि.स.)। थैलेसीमिया रोग से पीड़ित दर्जनों बच्चों के परिजनों ने जनपद में इलाज के प्रति समुचित सहयोग के लिए बुधवार को घोसी विधायक विजय राजभर से मिलकर मदद की गुहार लगाई। विधायक विजय राजभर द्वारा तत्काल शासन स्तर से वार्ता स्थापित कर जनपद में कम्पोनेंट ब्लड बैंक की स्थापना के साथ ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बुधवार को मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल दल घोसी विधायक विजय राजभर से मिला। प्रतिनिधिमंडल दल में सचिव रवि ख़ुशवानी ने थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों व उनके अभिभावकों की प्रमुख समस्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पूर्व में एसजीपीजीआई लखनऊ से नि:शुल्क रक्त व दवा की व्यवस्था हो जाती थी। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से पीजीआई से यह सेवा मिलनी बंद हो गई। जनपद के लगभग 40 से अधिक पीड़ित परिवारों द्वारा अपनी व्यवस्था से रक्त व दवा की उपलब्धता कराना काफी कठिनाई हो रही है। परिजनों के मांग को विधायक विजय ने विचार करते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पीड़ितों के इलाज के बावत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए बात की और शासन स्तर से समस्या निदान करने की बात कही। सीएमओ शतीस चंद सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए नोडल चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है। इस रोग से जूझने के लिए लड़ने वाली दवाइयों की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जिला अस्पताल मऊ में कम्पोनेंट रक्त बैंक स्थापना के बावत शासन को पत्र भेज दिए जाने की बात कही। दरअसल, मऊ में ऐसे दर्जनों बच्चे थैलेसीमिया रोग से पीड़ित हैं, जिन्हें हर 15 दिन पर उनके वजन के हिसाब से एक या दो यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। वह ब्लड "पीआरबीसी" के रूप में चाहिए। यदि उन्हें सामान्य ब्लड चढ़ा दिया जाए तो शरीर में आयरन की अधिकता होने से और गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में कम्पोनेंट ब्लड बैंक की स्थापना नहीं होने से इन दो दर्जन से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हिन्दुस्थान समाचार/वेद

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵