back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : मरीजों को जल्द समर्पित होगा ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट

प्रधानमंत्री केयर फंड से निर्मित प्लांट की 300 लीटर प्रति मिनट की क्षमता मीरजापुर, 18 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी ने आज मंडलीय चिकित्सालय में निर्मित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का मुआयना किया। चिकित्सालय प्रमुख डॉ. कमल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री केयर फंड से निर्मित इस प्लांट से 300 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन का उत्पादन होगा। इस गैस को सेंटर पाइपलाइन से कनेक्ट कर दिया जायेगा, जो सौ बेडों के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार की शाम तक उपकरणों का इंस्टालेशन हो जायेगा और कल ऑक्सीजन टेस्टिंग का नमूना लेकर जॉच के लिए लैब भेज दिया जायेगा। लैब से परिणाम आते ही यह ऑक्सीजन प्लांट मरीजों के लिए प्रारम्भ हो जायेगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि जनता को पहले भी ऑक्सीजन मिल रहा था लेकिन अब ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बन जाने से इसकी पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। हम जनता को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि ऑक्सीजन प्लांट के संचालन में प्रशिक्षित कर्मियों को रखा जाए, जिससे ऑक्सीजन का उत्पादन निर्बाध एवं सुचारू रूप से गतिशील रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता ने कहा कि इस ऑक्सीजन प्लांट के बाद बाहर से हमारी निर्भरता समाप्त हो जायेगी। अब मरीज एवं उनके परिजनों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सचिव जी’ का मिर्जापुर में एंट्री धमाका! अली फज़ल के साथ शूटिंग में दिखे जितेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। एक ओर जहां 'मिर्जापुर' का नाम सुनते ही आंखों के सामने खून, बदला और सत्ता की लड़ाई घूमने लगती है,...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...