back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री-सांसद ने की भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल को जिताने की अपील

चित्रकूट, 06 अप्रैल हि.स.)। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश पटेल के समर्थन में आयोजित रसिन वार्ड के भाजपा के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक एवं पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने रमेश पटेल को भारी मतों से जिताने की अपील की। मंगलवार को भरतकूप में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रमेश पटेल के आवास में हुई बैठक में सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा जातिपांत, भेदभाव पर विश्वास नहीं करती। भाजपा ने गरीब, कमजोर व पिछडे वर्ग तथा अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को जिला पंचायत सदस्य पद पर उतारा है। ऐसे में रमेश पटेल पहले भी जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके जिला पंचायत सदस्य पद पर जीतकर जाने से क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा से बडा संगठन किसी दल का नहीं है। बूथ अध्यक्ष जिसे चाहें उसे ताज पहना दें। इसी क्रम में लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि रमेश पटेल सज्जन व्यक्ति हैं। ऐसे सीधेसादे व्यक्ति को चुनाव जिताने पर जनता का ही लाभ है। को-आपरेटिव बैंक चेयरमैन बद्रीविशाल त्रिपाठी, काशी प्रसाद करवरिया समेत तमाम लोगों ने रमेश पटेल को जिताने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रमेश पटेल ने अपने स्वभाव के अनुसार सभी लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजेश पटेल, अनन्दी पटेल, रंजना उपाध्याय तमाम भाजपाई मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का बयान, NDA नेताओं पर बरसे, बोले- ‘मुझे यदुमुल्ला बने रहने में कोई दिक्कत नहीं’

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । छपरा विधानसभा सीट पर सियासी संग्राम तेज़ हो गया है। राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵