back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन से हटाया जाए मिनिमम चार्ज

मेरठ, 12 मई (हि.स.)। पावर कार्पोरेशन द्वारा वाणिज्य बिलों में न्यूनतम चार्ज समाप्त करने की मांग व्यापारियों ने उठाई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी नेता लोकेश अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बिजली समस्या को उठाया। कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिजली विभाग द्वारा वाणिज्य बिजली बिलों में न्यूनतम चार्ज समाप्त किया जाना चाहिए। विद्युत विभाग द्वारा व्यापारियों की दुकानों के बिलां में मिनिमम चार्ज जोड़ कर भुगतान लिया जाता है। कोरोना महामारी की वजह से लगे हुए लॉकडाउन के कारण बाजार बंद है। इसलिए बिजली बिलों में मिनिमम चार्ज लगाना उचित नहीं है। विद्युत विभाग द्वारा बिल न जमा करने पर बिजली काटे जाने के एसएमएस भेजे जा रहे हैं। जबकि लॉकडाउन के कारण व्यापारी बिल जमा करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बकाया बिलों में ब्याज व अधिभार समाप्त किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵