back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ में इलाज के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों ने पड़ोसी युवक पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में एक युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसे दुष्कर्म का मामला बताया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूपी के मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में एक युवती बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन बीती रात अचानक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि यह घटना दुष्कर्म की गंभीर साजिश का हिस्सा थी। 

परिवार का कहना है कि पड़ोसी युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की मां उसे वापस युवती के घर छोड़ने आई थी। इसके अलावा, युवती के भाई ने युवक की बहन पर भी जहर देकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

मामले को लेकर बोली पुलिस 

पुलिस ने इस मामले में अलग पक्ष प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार, युवती और पड़ोसी युवक एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोनों के बीच संबंध थे। पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में युवती ने कीटनाशक दवा खा ली। परिजन जैसे ही युवती की हालत गंभीर देखी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मामले की पूरी जांच कर रही है और दोनों पक्षों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

आरोपी युवक गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा है कि यह एक संवेदनशील मामला है और जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव होगा। यदि दुष्कर्म के आरोप साबित होते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...