नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद एक कुत्ता मीडिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल यह कुत्ता रिटायर होने के बाद ट्रेन की फर्स्ट क्लास AC में सफर करते हुए अपने नए घर जा रहा है। यह कोई पहला कुत्ता नहीं है जो भारतीय सेना से रिटायर हो रहा है। इससे पहले भी सेना से अपनी नौकरी पूरी करने के बाद कई कुत्ते रिटायर हो चुके हैं। इस कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद काफी चर्चा हो रही है।
सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा दलों में कुत्तों की अहम भूमिका होती है
लोग इसको खूब पसंद कर रहे हैं। बताना चाहेंगे कि भारतीय सेना से लेकर पुलिस आदि सभी सुरक्षा टीमों में इंसानो की तरह कुत्तों से भी सुरक्षा का कार्य लिया जाता है। जिस तरह से इंसानों की सेना में भर्ती की प्रक्रिया होती है। उसी तरह इन कुत्तों की भी भर्ती की प्रक्रिया होती है। इंसानो की तरह ही इन्हें भी रिटायर किया जाता है। भारतीय सेना से लेकर पुलिस आदि सभी सुरक्षा टीमों में कुत्तो की विशेष भूमिका रहती है। आपने देखा होगा की बम निरोधक दस्ता से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा दलों में कुत्तों की अहम भूमिका होती है।
इस कुत्ते का नाम मेरू है
अब बात करते हैं वायरल हुए इस कुत्ते की जो भारतीय सेना से रिटायर हुआ है। इस कुत्ते का नाम मेरू है। जिसकी उम्र 9 साल है। जो भारतीय सेना में ट्रैकर कुत्ते के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। मेरू भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद मेरठ से अपने नए घर के लिए निकला था और ट्रैन की फर्स्ट क्लास AC के सफर के दौरान मेरू की क्लिक की गई फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गई।
अशोक बिजल्वाण नाम के एक्स यूजर ने मेरू कुत्ते की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा
अशोक बिजल्वाण नाम के एक्स यूजर ने मेरू कुत्ते की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा “22 आर्मी डॉग यूनिट से आर्मी ट्रैकर डॉग मेरू सेवानिवृत्ति पर मेरठ के लिए ट्रेन में सवार हुआ। वह अपने बाकी दिन रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में बिताएंगे।वह एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सेवा कुत्तों को सेवानिवृत्ति पर अपने संचालकों के साथ एसी फर्स्ट में यात्रा करने की अनुमति दी है।”
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





