Farmer Protest: किसान आंदोलन पर जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- किसानों की समस्याओं का होना चाहिए समाधान

UP News: किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज हापुड़ में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'देश का किसान बहुत मेहनत करता है। उसकी समस्याओं को समझना होगा'।
Jayant Chaudhary on Farmer Protest
Jayant Chaudhary on Farmer Protest Raftaar.in

मेरठ, हि.स.। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हापुड़ जनपद के दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। वह उक्त बातें शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। किसान आंदोलन दिल्ली न पहुंचे इसलिए पंजाब हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोक लिया गया है।

किसानों की समस्याओं को समझना होगा

उन्होंने कहा कि देश का किसान बहुत मेहनत करता है। उसकी समस्याओं को समझना होगा। बिना किसान की खुशहाली के उन्नति होना गलत होगा। समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने के सवाल का जवाब देने से RLD अध्यक्ष टाल गए।

चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि की अर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद वह पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे और चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर पहली बार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हापुड़ में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया। RLD अध्यक्ष ने यहां पर जनता से मुलाकात की और उनसे लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगा।

शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका

राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। मनोहर लाल खट्टर सरकार के आदेश पर किसानों को हरियाणा के अंबाला सिटी के पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने इस बार आंदोलन से दूरी बनाई है। उन्होंने मीडिया से कहा कि 'उनका इस आंदोलन से कोई संबंध नहीं है, वह किसानों के साथ हैं मगर इस बार वह आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे।'

दिल्ली की सीमाओं पर मल्टी लेयर सुरक्षा

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में सड़कों पर लंबा जाम लगा था। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ रहा था। दिल्ली की सभी सीमाओं को दिल्ली पुलिस ने कंक्रीट और सीमेंट की दीवार बनाकर बंद कर दिया है। सभी सीमाओं पर लोहे के कांटे लगाए गए हैं, मल्टी लेयर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 लागू किया गया है। किसान आंदोनल किसी भी समय दिल्ली तक पहुंच सकता है, ऐसे में राजधानी दिल्ली में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in