back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरठ में युवक से बर्बरता करने वाला BJP नेता अरेस्‍ट, 3 पुलिसकर्मी भी लाइन हाजिर, जानें कौन है विकुल चपराना?

यूपी के मेरठ में एक बीजेपी नेता ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक से सड़क पर नाक रगड़वाई थी। इस मामले में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने दबंग विकुल चपराना को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक मामूली विवाद में युवक से बीच सड़क पर नाक रगड़वाता दिखा था, जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई।

मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि विकुल मंत्री का नाम लेकर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहा था। अब ऐसे में सवाल उठता है, कौन है विकुल चपराना, और किसके दम पर कर रहा था ये दबंगई?

कौन है विकुल चपराना?

मेरठ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वह स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय है और ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर गुंडागर्दी कर रहा था। बीती रात उसने एक युवक से बीच सड़क नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। 

वीडियो वायरल होने के बाद एक्‍शन 

मेरठ में दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, यह पूरा घटना मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित तेजगढ़ी चौराहे पर 19 अक्टूबर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विपुल चपराना की कुछ युवकों से पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की कार थाने ले जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन विपुल और उसके साथी हिंसा पर आमादा थे। देखते ही देखते विपुल ने एक युवक से बीच सड़क नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। घटना का वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया।

पुलिस की मौजूदगी में दबंगई

मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर दबंग भाजपा नेता विपुल चपराना की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पीड़ित की कार में एक दारोगा और सिपाही बैठे हैं, ताकि गाड़ी को मौके से हटाया जा सके। बाहर भी कई पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उनकी आंखों के सामने विपुल और उसके साथियों ने कार रुकवा ली और युवक से सरेआम नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मामला सामने आने के बाद अब कार्रवाई शुरू हुई है।

भाजपा नेता की गुंडागर्दी कैमरे में कैद

मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के दफ्तर के नीचे कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना ने अपने साथियों के साथ दो युवकों को घेरकर गाली-गलौज की, धमकाया और उनकी कार के शीशे तोड़ डाले। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता और सड़क पर झुककर नाक रगड़ता दिख रहा है, जबकि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होकर भी तमाशबीन बने रहे। मामले में विकुल की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं।

मंत्री का काफी करीबी है विकुल चपराना

जानकारी के अनुसार, मेरठ में दबंगई के मामले में गिरफ्तार विकुल चपराना भाजपा किसान मोर्चा का मौजूदा जिला उपाध्यक्ष है। उसकी कई बड़े नेताओं से नजदीकी बताई जा रही है और उसे कुछ प्रभावशाली नेताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त है। हाल ही में विकुल ने ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के जन्मदिन पर शहरभर में बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स भी लगाए थे, जिससे उसकी राजनीतिक पकड़ और रसूख का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में परिवार के 5 लोगों ने किया सामूहिक सुसाइड, जहर खाकर दंपत्ति ने तीन बच्चों संग दी जान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा के महावन क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...