back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर भड़के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना

मेरठ, 09 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में कोविड उपचार की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने मेडिकल में अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कोरोना को लेकर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। मेरठ जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के लिए पहुंचे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए सभी पांच बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर आने वाले हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन किए जाने और सभी की जानकारी तत्काल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में भीड़ को देखकर भी मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कॉलेज परिसर को सुरक्षित बनाए जाने के निर्देश देते हुए कोरोना वायरस से लड़ने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के बालाजी, अपर निदेशक डॉ. राजकुमार चौधरी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र कुमार मौजूद रहे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कोरोना के शुरुआती दौर में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को दोबारा से लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले की तरह ही मुस्तैदी के साथ काम लेना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...