back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: बंगाल में साधु-संतों पर हमले को लेकर सनातनी हिन्दुओं ने CM ममता का फूंका पुतला, पढ़ें पूरी खबर

UP News: पश्चिम बंगाल में साधु-संतों पर हमले को लेकर विहिप, श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास तथा सनातनी हिन्दुओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग की।

मथुरा, (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में साधु-संतों पर हमले को लेकर मंगलवार विहिप, श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास तथा सनातनी हिन्दुओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंकते हुए ममता सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

ममता बनर्जी का पुतला फूंका

मंगलवार वृंदावन में सभी सनातनी हिंदू और विश्व हिंदू परिषद और श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी का पुतला फूंका। सभी सनातनी हिंदुओं ने कहा कि भारत सरकार को पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

ममता सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में साधु संतों पर अत्याचार हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, इससे यह साबित होता है कि साधु संतों पर हमले में पश्चिम बंगाल सरकार का हाथ है। इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि ममता सरकार को बर्खास्त करके वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर मोहनी शरण महाराज जी, आचार्य बद्रीश महाराज,राजेश पाठक, कन्यालाल बृजवासी ,नरेश ठाकुर, नीरज शर्मा ,मनोज शर्मा, शोभाराम ,राजू राघव, पी डी चौधरी ,सपन दास डॉक्टर हरिश्चंद्र , दिवाकर सिंह ,रिचा शर्मा जमुना शर्मा आदि मौजूद रहे।

किस तरह मामला सोशल मीडिया में आया

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में उत्तर प्रदेश से गंगासागर जा रहे साधुओं पर हमले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साधुओं को भीड़ द्वारा पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के कुछ समय बाद भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ममता बनर्जी की गहरी चुप्पी शर्मशार करने वाली है। क्या ये साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? अत्याचार जवाबदेही की मांग करता है।”

सोशल मीडिया पर 30 सेकेंड का फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें तीन साधुओं के समूह को भीड़ की ओर से निर्वस्त्र करते और उन पर हमला करते देखा जा सकता है। वे जान की भीख मांग रहे हैं लेकिन भीड़ उन्हें पीट रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अब नहीं चलेगी टैक्सी की मनमानी: बुकिंग कैंसिल करने पर देना होगा तगड़ा जुर्माना, बिना रजिस्ट्रेशन टैक्सी चलाना नहीं होगा संभव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Uttar Pradesh सरकार ने Ola और Uber जैसी ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं को नियमों के दायरे में लाने की तैयारी शुरू...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...