मथुरा, 11 अप्रैल(हि.स.)। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नववर्ष मेला बीएसए डिग्री कॉलेज मथुरा में रविवार शाम भूमि पूजन, हवन-यज्ञ और वेद मंत्रोच्चारण के मध्य विधिवत रूप से शुरु हुआ। नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव पत्नी रेखा एवं उपाध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल पत्नी अंजना अग्रवाल सहित हवन में पूर्ण आहुतियां दी। हवन पं० श्यामानंद चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों से कराया। हवन में मार्गदर्शक राजीव कृष्ण अग्रवाल, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, मंत्री योगेश उपाध्याय आवा एवं अनिरुद्ध अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, प्रचार प्रमुख राम दास चतुर्वेदी पार्षद, सह प्रचार प्रमुख तरुण नागर, राकेश शर्मा, रामनरेश एवं अश्विनी शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश




