mathura-municipal-corporation-committee-formed-to-stop-bodies-from-flowing-in-yamuna
mathura-municipal-corporation-committee-formed-to-stop-bodies-from-flowing-in-yamuna

मथुरा : यमुना में शव प्रवाहित करने से रोकेगा नगर निगम, कमेटी का गठन

मथुरा, 17 मई(हि.स.)। यमुना में शव प्रवाहित करने से रोकने के लिए नगर निगम ने सोमवार बेव बैठक में एक कमेटी का गठन किया है, कमेटी मथुरा वृंदावन नगर में ये निगरानी रखेगी। कमेटी में नगरायुक्त सहित अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता वि/यां, उपाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति तथा 10 पार्षदगणों को शामिल है। सोमवार को महापौर मुकेश आर्यबन्धु की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बेव-बैठक में शासन के निर्देश पर एक समिति का गठन किया गया। यह समिति शवों को नदियों में जल समाधि या नदी में प्रवाहित करने से रोकने का काम करेगी और इस पर पूरी निगरानी रखेगी। महापौर मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि समिति में नामित इन 12 पार्षदों में रामदास चतुर्वेदी, हेमन्त अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मुन्ना निषाद, रसिक बल्लभ, तिलकवीर, रवि यादव, आकाश महावर, राजवीर सिंह, तुलसीराम शामिल है। उन्होंने नामित सभी पार्षदों और समिति में शामिल अधिकारियों को कहा कि वे अपने अपने स्तर पर ये सुनिश्चित करें कि नगर की किसी भी नदी में कोई शव प्रवाह न किया जाए। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत होती है और उसका परिवार दाह संस्कार में सक्षम नहीं है तो निगम द्वारा उसके परिवार को अधिकतम पांच हजार रुपये तक की सहायता अन्तेष्टि क्रिया हेतु दी जा रही है। गठित समिति द्वारा समय-समय पर यमुना नदी किनारे क्षेत्रों एवं शवदाहगृहों का निरीक्षण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यमुना पार मोक्षधाम पर लकडी संग्रहण हेतु स्टोर का निर्माण कराया गया है, शवों की अन्त्येष्टि हेतु धु्रवघाट पर नवीन रैंपों का निर्माण कार्य कराया गया है। नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सफाई, सैनेटाइजेशन, चूना छिड़काव, एंटीलार्वा छिडकाव, फॉगिंग आदि कार्य प्रतिदिन कराये जा रहे हैं। घाटों पर प्रतिदिन सैनिटाइजेशन एवं छिडकाव कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in