back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : ऊर्जा मंत्री कैम्प कार्यालय पर कोविड-19 हेल्पडेस्क का हुआ शुभारंभ

– ऊर्जा विभाग, मथुरा द्वारा शुरू किया गया 24’7 हेल्प डेस्क – 7579587300 पर कॉल या 9027900978 पर व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्प डेस्क से जुड़ें मथुरा, 28 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग, मथुरा द्वारा कोविड-19 हेल्प डेस्क 24’7 का बुधवार शुभारंभ किया गया है। यह डेस्क ऊर्जा मंत्री के श्री राधा वैली स्थित कैम्प कार्यालय से काम करेगा। बुधवार शाम मुख्य अभियंता ए. पी. शुक्ला ने बताया कि इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज व उनके परिजनों की सुरक्षा में हरसंभव मदद करना है। मरीजों के इलाज से जुड़ी शिकायतों में मदद, टेस्ट सेंटर्स की जानकारी, सैनिटाइजेशन और आवश्यक सावधानी को अपनाने को लेकर जागरुकता का कार्य इस डेस्क के माध्यम से किया जाएगा। मरीज व उनके परिजन 7579587300 पर कॉल या 9027900978 पर व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...