back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद

अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिस के जवान मुस्तैद मथुरा, 29 अप्रैल(हि.स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण का मतदान गुरूवार शाम थम गया। सभी प्रत्याशियों के किस्मत अब मतपेटिकाओं में कैद हो चुकी है, गुरूवार देर रात नौ ब्लॉक और एक शहर में बनाए गए स्ट्रॉग रूम में रखवा दी गईं। स्ट्रॉग रूम के बाहर पुलिस के जवान हथियारों से पूरी तरह से मुस्तैद है। स्ट्रॉग रूमों की सुरक्षा परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने निरीक्षण किया और जवानों को सर्तक और सजग रहने के निर्देश दिए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान गुरूवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गया। मतपेटिकाओं में उम्मीदवारों को भाग्य बंद हो गया। मतदान केंद्रों से इन मतपेटिकाओं को सीधे बनाए गए स्ट्रॉग रूम तक पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया। यहां पर स्ट्रॉग रूम पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें सुरक्षित रखवाया। ब्लॉक के 10 स्थलों पर बनाए गए स्ट्रॉग रूमों की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। पल-पल स्ट्रॉग रूमों की सुरक्षा डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीशचंद और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का परख रहे हैं। यहां मुस्तैद पुलिस के जवानों को सतर्क और सजग के निर्देश भी दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵