back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : साधना करते दो साधुओं पर गिरी झोपड़ी, एक साधु की मौत

मथुरा, 17 जून (हि.स.)। थाना गोवर्धन के छटीकरा-गोवर्धन बाईपास मार्ग के समीप बुधवार देर शाम धौली कुइया हनुमान मंदिर आश्रम में बनी झोपड़ी अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे में 60 वर्षीय एक साधु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल साधु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार देर शाम गांव पाली ब्राह्मणान निवासी साधु दाऊजी उम्र 60 वर्ष और चोखे बाबा उम्र 55 वर्ष बाईपास मार्ग स्थित प्राचीन धौली कुइया हनुमान मंदिर आश्रम की झोपड़ी में भजन साधना कर रहे थे। इस दौरान अचानक झोंपड़ी भर भराकर गिर गई। दोनों साधु मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास से लोग घटना स्थल पर पहुंचे और मलबे के नीचे दबे साधुओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दाऊजी की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल चोखे बाबा को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि कच्ची झोपड़ी में साधु बैठे थे। झोपड़ी अचानक गिर गई। हादसे में एक साधु की मौत हो गई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵