महेंद्र आरएसएस के नए क्षेत्र प्रचारक और अनिल प्रांत प्रचारक

mahendra-rss39s-new-field-campaigner-and-anil-province-campaigner
mahendra-rss39s-new-field-campaigner-and-anil-province-campaigner

मेरठ, 20 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शनिवार को नए प्रचारकों की घोषणा की गई। इसमें महेंद्र को पश्चिम क्षेत्र का नया प्रचारक और अनिल कुमार को मेरठ प्रांत का नया प्रचारक बनाया गया है। बंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रचारकों के दायित्व में बदलाव किया गया। महेंद्र को पश्चिम क्षेत्र का नया क्षेत्र प्रचारक, अनिल कुमार को मेरठ प्रांत प्रचारक और विनोद को सह प्रांत प्रचारक बनाया गया। अभी तक क्षेत्र प्रचारक रहे आलोक कुमार को अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख बनाया गया है। अभी तक मेरठ प्रांत के प्रचारक रहे धनीराम को क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। मेरठ प्रांत के प्रचारक बनाए गए अनिल कुमार अभी तक सह प्रांत प्रचारक थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in