back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

71 साल पहले मौनी अमावस्‍या के दिन मची भगदड़ में 500 श्रद्धालुओं की हुई थी मौत, नेहरू ने उठाए थे ये कदम

रिपोर्ट के मुताबिक तब करीब 500 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मेले में कुछ प्रतिबंध लागू किए थे, जिन्‍हें अब भी लागू किया जाता है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आज मौनी अमावस्‍या पर मची भगदड़ ने 71 साल पहले हुए हादसे की याद ताजा कर दी है। साल 1954 के कुंभ मेले में भी मौनी अमावस्‍या के दिन ही भगदड़ मची थी। तब करीब 500 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने मेले में कुछ प्रतिबंध लागू किए थे, जिन्‍हें अब भी लागू किया जाता है।

आजादी के बाद पहला कुंभ मेला था 

भारत में कुंभ मेले की परंपरा सदियों पुरानी है, लेकिन 1954 में प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में आयोजित कुंभ मेला भारत की आज़ादी के बाद का पहला कुंभ था। इसका संचालन सरकार के नियंत्रण में किया गया था। इस मेले में 3 फरवरी 1954 यानी मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मच गई थी। जिसमें 500 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

हाथी के बेकाबू होने पर मची थी भगदड़

रिपोर्ट के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु स्नान के लिए कुंभ पहुंचे थे। तब स्‍नान चल ही रहा था कि एक हाथी नियंत्रण से बाहर हो गया और भीड़ को कुचलता चला गया। तब भगदड़ भी मच गई थी। इस दुर्घटना में करीब 500 लोग मारे गए थे। तब भगदड़ को नियंत्रित करने और सूचना देने के लिए सिर्फ लाउडस्पीकर्स की सहायता ली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद से कुंभ मेले में हाथियों के उपयोग पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

वीआईपी एंट्री पर पाबंदी

हाथी की घटना और भीड़ की असामान्य स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नेहरू ने एक और बड़ा निर्णय लिया था।कुंभ के मुख्य स्नान पर्वों के दौरान वीआईपी की एंट्री पर रोक लगाने का आदेश था। ये प्रतिबंध आज भी कुंभ, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ में लागू किए जाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Prayagraj Magh Mela 2026: बसंत पंचमी पर संगम में आज आस्था का सैलाब, 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 के तहत चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵