back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं यूपी के ‘सिंघम’ जिन्हे CM योगी ने दिया बड़ा रोल; 100 से ज्यादा खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर इनके नाम

UP News: हर किसी व्यक्ति का एक सपना होता है कि वह एक पावरफुल पुलिस अफसर बनें और अपराध का खात्मा कर डाले।

लखनऊ, रफ्तार डेस्क। हर किसी व्यक्ति का एक सपना होता है कि वह एक पावरफुल पुलिस अफसर बनें और अपराध का खात्मा कर डाले। लेकिन सोचने और कर दिखाने में बहुत ही अंतर होता है। कई तो अपना IPS अफसर बनने का सपना भी पूरा कर लेते हैं। मगर अपने कार्यकाल में पूरी क्षमता, निडरता और ईमानदारी से काम नहीं कर पातें हैं। ऐसे बहुत ही कम पुलिस अफसर होते हैं, जो निडरता के साथ अपराध के खात्मा में लगे रहते हैं। ऐसे ही साहसी IPS अफसर हैं अमिताभ यश। इनकी सर्विस रिकॉर्ड को देखते हुए योगी सरकार ने इन्हे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है।

इनके साहसिक कार्यों की वजह से इन्हे उतर प्रदेश का सिंघम कहा जाता है

इन्हे उत्तर प्रदेश का नया एडीजी ला एंड ऑर्डर बनाया गया है और उत्तर प्रदेश STF के साथ कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार भी सौपा गया है। अमिताभ यश के नाम सर्विस के दौरान 100 से ज्यादा बदमाशों को ढेर करने का रिकॉर्ड है। इनके नाम से उत्तर प्रदेश के अपराधी डर के मारे कांपने लगते हैं। यूपी का अतीक अहमद और मुख्तारी अंसारी गैंग हो या कुख्यात विकास दुबे गैंग किसी को भी इन्होने नहीं बख्सा। इन्होने कुख्यात विकास दुबे गैंग का खात्मा कर डाला और अतीक अहमद और मुख्तारी अंसारी गैंग के शूटर्स को एनकाउंटर में मार गिराया। उन्होंने यूपी में बड़े घोटालों की भी जांच की है। इनके साहसिक कार्यों की वजह से इन्हे उतर प्रदेश का सिंघम कहा जाता है। अजय देवगन की मूवी सिंघम तो एक काल्पनिक कहानी पर आधारित थी मगर अमिताभ यश की कहानी वास्तविक है।

अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी की थी

अमिताभ यश बिहार के भोजपुर से संबंध रखते हैं। उनके पिता भी एक सफल IPS अफसर थे, जिनका नाम रामयश सिंह था। वहां के लोग आज भी उनका नाम बड़े ही सम्मान से लेते हैं। यूपी के सिंघम अमिताभ यश ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी की थी। आईपीएस बनने का जज्बा उनके खून में ही था। उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की और UPSC की परीक्षा क्लियर करके आईपीएस अफसर बन गए और देश से अपराध को खत्म करने के अपने सपने में कायम हैं और दिन रात अपनी सेवा प्रदेश में देते हैं।

डकैत ददुआ का खात्मा भी अमिताभ यश ने ही किया था

डकैत ददुआ का खात्मा भी अमिताभ यश ने ही किया था। उस समय मायावती की सरकार थी। और बुंदेलखंड में कुख्यात डकैत ददुआ का आतंक था। इसने मायावती की पुलिस का जीना हराम कर रखा था। उसके लिए किसी का भीं मर्डर करना आम बात थी। ऐसे में उस समय की यूपी पुलिस के बड़े अफसरों की नजर अमिताभ यश के कार्यो पर पड़ी और ददुआ को पकड़ने के लिए एसटीएफ की टीम बनाई गई। जिसका जिम्मा अमिताभ यश को दिया गया। अमिताभ यश ने डकैत को एनकाउंटर में मार गिराया और प्रदेश से उसका आतंक खत्म किया। यही नहीं उन्होंने अपने सर्विस रिकॉर्ड में 100 से ज्यादा एनकाउंटर किये। जिसमे बड़े बड़े अपराधियों का खात्मा किया। कुख्यात बदमाश ठोकिया का एनकाउंटर भी इन्होने ही किया था। इन्होने प्रदेश में घोटालों की भी जांच की और आरोपियों को जेल भेजा। जिसमे आयुष भर्ती घोटाला और TET पेपर लीक मामला प्रमुख है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵